{"_id":"5997362a4f1c1be66c8b4bc0","slug":"41503082026-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल में डीडीपीएस और मॉडर्न ऐरा का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल में डीडीपीएस और मॉडर्न ऐरा का जलवा
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो
बिजनौर । जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित अंडर 14 सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता 22 अगस्त को समाप्त होगी।
डीडीपीएस में आयोजित प्रतियोगिता में बालकों की छह व बालिकाओं की चार टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य सुरजीत साहा, तेजपाल सिंह, हरभवनजीत कौर, जिला बास्केटबॉल संघ सचिव रूपेंद्र बाना और गोपाल त्यागी ने फीता काटकर किया। बालिका वर्ग में पहले मैच में बिजनौर पब्लिक स्कूल ने वालिया ग्लोबल एकेडमी को 23-2 व दूसरे मैच में डीडीपीएस ने मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल को 20-8 से हराया। बालक वर्ग में डीडीपीएस ने बिजनौर पब्लिक स्कूल को 22-4, मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल ने आरआर पब्लिक स्कूल को 12-4 और माउंट लिट्रा जी स्कूल ने वालिया ग्लोबल एकेडमी को 8-4 से हराया। रूपेंद्र बाना के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीमें लखनऊ में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में खेलेंगी। आयोजन में अशोक त्यागी, विनीत राणा, दिनेश सिंह, आनंद चौहान, डेविड, संजीव डबास, नेहल, नूतन आदि का योगदान रहा।