{"_id":"599736114f1c1b72658b493d","slug":"41503082001-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्घ के तीनों हत्यारोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्घ के तीनों हत्यारोपी दबोचे
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। गांव मोहम्मद अलीपुर द्वारिका में वृद्ध के तीनों हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार रात गांव मो.अलीपुरा द्वारिका निवासी बिशन सिंह व राजेंद्र सिंह के परिवारों में पानी की निकासी व रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ था। दूसरे पक्ष द्वारा पेट में सुआ घोंपे जाने से घायल विशन सिंह (65) की बिजनौर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक विशन सिंह के पुत्र सतीश ने राजेंद्र सिंह, उसके पुत्र संदीप व पुत्री कविता के खिलाफ पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नांगल पुलिस ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे सबलपुर बीतरा तिराहे से तीनों हत्यारोपियों राजेंद्र, संदीप व कविता को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तीनों देर रात भागने की फिराक में वाहन की प्रतीक्षा कर रहे थे।