फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   38 teams of Health Department started survey in Rampura

रम्पुरा में स्वास्थ्य विभाग की 38 टीमों ने शुरू किया सर्वे

Fri, 15 May 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
38 teams of Health Department started survey in Rampura
नजीबाबाद के हॉट स्पॉट रम्पुरा में सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : NAZIBABAD
रम्पुरा में स्वास्थ्य विभाग की 38 टीमों ने शुरू किया सर्वे
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना पॉजिटिव रम्पुरा में मिलने के बाद जिला प्रशासन ने रम्पुरा को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में मरीजों का पता लगाने के लिए सर्वे अभियान शुरू कराया है।
नगर की घनी आबादी रम्पुरा में मुंबई से आए मछली कारोबार करने वाले व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हॉटस्पॉट रम्पुरा में संभावित मरीजों की तलाश में जुट गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की 38 टीमों ने घर-घर जाकर खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों का पता लगाने के लिए सर्वे किया। उधर एसडीएम संगीता ने हर्सवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 17 अप्रैल को सील किए गए हर्सवाड़ा क्षेत्र को शुक्रवार को सील मुक्त करा दिया है।
विज्ञापन

संक्रमित के संपर्क में आए 25 को किया क्वारंटीन
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सर्वेश निराला के निर्देशन में रम्पुरा में कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति के परिजनों और संपर्क में आए 25 को शहनाई बैंक्वेट हॉल आश्रय स्थल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय जलालाबाद स्थानांतरित
नजीबाबाद/जलालाबाद। एसडीएम संगीता ने हॉटस्पॉट रम्पुरा क्षेत्र में आए पशु चिकित्सालय को तत्काल प्रभाव से जलालाबाद के कान्हा पशु चिकित्सालय में अस्थाई रूप से स्थानांतरित कर दिया है। पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने पशुपालकों से पशुओं की समस्या के संबंध में मोबाइल नंबर 9412475040 से संपर्क करने की सलाह दी है।

मुंबई से आए लोगों को करें चिंह्ति
नजीबाबाद। नगर की घनी आबादी रम्पुरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद नागरिकों में दहशत है। नजीबाबाद में मुंबई से एक सप्ताह के भीतर कई लोग आए हैं। जिनकी प्रशासन को भनक तक नहीं है। नागरिकों ने ऐसे लोगों को चिंह्ति कर सैंपल लेने और क्वारंटीन कराने की प्रशासन से मांग की है।

नजीबाबाद के रम्पुरा में परिजनों से जानकारी करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

नजीबाबाद के रम्पुरा में परिजनों से जानकारी करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed