फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   363 more infected in the district

जिले में 363 और मिले संक्रमित

Sat, 01 May 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
363 more infected in the district
जिले में 363 और मिले संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 2692 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें 363 मरीजों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पहले बृहस्पतिवार को अब तक के रिकॉर्ड अधिकतम 674 कोरोना के मामले मिले थे।
शुक्रवार को जनपद में कुल 2692 जांच रिपोर्ट आई, जिनमें से 2329 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 10,161 पर पहुंच गया है। ठीक होने वाले लोगों की स्थिति पर नजर डालें तो 6737 मरीज अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 75 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। नए मरीजों में 167 की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में और शेष का रैपिड एंटीजन किट में पता चला है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 53 हजार 175 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक कुल 6737 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 75 ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन

थाने के दो पुलिस कर्मी क्वारंटीन
शिवाला कलां। थाना शिवाला कलां के दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार शिवाला कलां के मॉडल पब्लिक स्कूल को केवल पुलिस कर्मियों के लिए क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है। दोनों पुलिस कर्मियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed