फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   36 pigeons killed, young man injured in bee attack

मधुमक्खियों के हमले में युवक घायल

Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
36 pigeons killed, young man injured in bee attack
मधुमक्खियों के हमले में युवक घायल, 36 कबूतरों की मौत
विज्ञापन

बिजनौर, रेहड़। रेहड़ में मधुमक्खियों के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही छत्तीस कबूतरों की मौत हो गई। घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती किया गया है।

रेहड़ के मोहल्ला सिंघाड़ियान में खाली पड़े पुराने एक मकान में मधुमक्खियों ने अपने कई छत्ते लगा रखे हैं। शुक्रवार शाम किसी बच्चे ने मधुमक्खियों पर पत्थर मार दिया। जिससे मधुमक्खियों ने पड़ोसी गंगाराम तोमर के घर हमला बोल दिया। परिजनों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। उनके घर आया अमर सिंह निवासी मझरा जिला रामपुर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। साथ ही मधुमक्खियों ने एक अन्य पड़ोसी पिंटू तोमर की छत पर दाना चुग रहे कबूतरों के झुंड पर हमला बोल दिया। इसमे उसके सभी छत्तीस कबूतरों की मौत हो गई। पिंटू का कहना है कि उसका लगभग 18 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बाद में लोगों ने धुआं करके किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed