फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   36 patients of TB discovered in Dastak campaign

दस्तक अभियान में खोजे गए टीबी के 36 मरीज

Thu, 29 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
36 patients of TB discovered in Dastak campaign
दस्तक अभियान में खोजे गए टीबी के 36 मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान 12 से 24 जुलाई तक संचालित किए गए दस्तक अभियान के तहत जनपद के 36 नए लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर इन मरीजों की स्क्रीनिंग की थी।

केंद्र सरकार ने भारत को टीबी से मुक्त करने के लिए वर्ष 2025 तक का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार के स्तर से विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से टीबी रोगी की पुष्टि होने पर उसे 500 रुपये प्रतिमाह बतौर पोषण भत्ता के रूप दिए जा रहे हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. बीएस रावत ने बताया कि एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई, जो 31 जुलाई तक चलेगा। इसी बीच 12 से 24 जुलाई तक आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से दस्तक अभियान चलाया गया। इसमें इन स्वास्थ्य कर्मियों ने जिले में घर-घर जाकर लगभग 200 संभावित लोगों के स्पुटम लेकर जांच के लिए भेजे। इनमें से 36 लोगों में टीबी रोग की पुष्टि हुई। सभी नए मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि खांसने और छींकने से टीबी रोग के फैलने की संभावना रहती है। इसलिए किसी को आशंका हो तो तुरंत ही अपने नजदीकि सरकारी अस्पताल में टीबी की नि:शुल्क जांच कराएं।
विज्ञापन

ये टीबी के प्रमुख लक्षण
- दो सप्ताह से ज्यादा बुखार आना।
- रात में सोते समय अधिक पसीना आना।
- तेजी से वजन गिरना, भूख न लगना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed