फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   34 lakhs were spent, tube well could not run for 34 hours, irrigation system stopped

Bijnor News: 34 लाख खर्च हुए, 34 घंटे नहीं चल पाया नलकूप, सिंचाई व्यवस्था ठप

Wed, 30 Jul 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
34 lakhs were spent, tube well could not run for 34 hours, irrigation system stopped
नजीबाबाद। सिंचाई विभाग की ओर से करीब 34 लाख रुपये की लागत से गांव समीपुर में नए नलकूप का बोरिंग कराया गया था। साढ़े बाइस हजार लीटर प्रति घंटा क्षमता के नलकूप शुरू होते ही तकनीकी समस्याएं सामने आने लगी। ग्रामीण अतर सिंह, मो.अय्यूब, कपिल शाह, भोगराज आदि का कहना है कि कई बार नलकूप का मोटर फुंक चुका है। पांच घंटे से ज्यादा नलकूप एक साथ संचालित नहीं हो पाया। अब तक पूरे 34 घंटे भी नलकूप नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में सरकारी नलकूप से सिंचाई व्यवस्था ठप रहने पर किसानों को फसल बचाने के लिए निजी संसाधनों से सिंचाई की व्यवस्था जुटानी पड़ी। नलकूप खंड के एसडीओ पूरन सिंह ने एक सप्ताह के भीतर नलकूप सुचारू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

समीपुर में नलकूप संचालन में तकनीकी खराबी का मामला संज्ञान में आया है। निर्माण खंड से संपर्क कर कंप्रेशर से नलकूप चलाकर और नलकूप संचालन व्यवस्था सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलभ कुमार, एक्सईएन, नलकूप विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed