फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   33,298 cases settled in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 33,298 वादों का निस्तारण

Sat, 12 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
33,298 cases settled in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 33,298 वादों का निस्तारण
विज्ञापन

बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत में 33298 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में 13 लाख 930 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा 32 करोड़ 8 लाख 234 रुपये की समझौता धनराशि दिलाई गई। प्राधिकरण के सचिव जज पप्पू सिंह के अनुसार जिला जज एमपी सिंह की अध्यक्षता में लगी लोक अदालत में जिला जज एमपी सिंह चार वादों को निस्तारण करते हुए 2500 रुपये की धनराशि बतौर जुर्माना वसूली।

प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय विनोद कुमार सिंह 91 वादों का निस्तारण करते हुए 11 लाख 97 हजार 400 रुपये की समझौता धनराशि दिलाई। अतिरिक्त प्रधान न्यायधीश राजेवरी टोलियां ने 40 वादों का निस्तारण कर 5 लाख 59 हजार 400 रुपये की समझौता धनराशि दिलाई। अतिरिक्त न्यायधीश आर्य कौशिक द्वारा 45 वादों का निस्तारण करते हए 1 करोड़ 34 लाख 61 हजार 388 रुपये की समझौता धनराशि दिलाई। स्पेशल जज ईसी एक्ट डॉ. विजय कुमार ने सर्वाधिक 1039 वादों का निस्तारण किया। एडीजे पॉक्सो प्रकाशचंद्र शुक्ला,एडीजे हनी गोयल व एडीजे अवधेश कुमार ने दो दो वादों का निस्तारण किया। अवधेश कुमार ने 8 लाख रुपये की समझौता धनराशि दिलाई। एडीजे रामलाल ने सात वादों का एवं लघुवाद न्यायाधीश नीलू मेनवाल ने छह वादों का निस्तारण किया। सीजेएम शारिब अली ने 1015 वादों का निस्तारण करते हुए 321190 रुपये, एसीजेएम अभिनव यादव ने 1010 वादों में 121630, अपर सीविल जज सीडी अनीशा ने 583 वादों में 34550, सिविल जज सीडी एफटीसी नीलम सरोज ने 410 वादों का निस्तारण करते हुए 73000 रुपये की जुर्माना धनराशि वसूली। अनीशा ने 21 लाख रुपये समझौता धनराशि भी दिलाई। सिविल जज सीनियर डिवीजन शिवानंद गुप्ता ने 43 वादों का निस्तारण करते हुए 11692546 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निग्रित किए। अपर सिविल जज जेडी दीक्षा त्यागी ने 151 वादों में 611900 रुपये की जुर्माना धनराशि, अपर सिविल जज जेडी शालिनी ने 354 वादों में 166030, अपर सिविल जज जेडी मनी वर्मा ने 41 वादों में 100100 रुपये धनराशि, अपर सिविल जज जेडी अनपूर्णा ने 47 वादों में 21150 रुपये, एसीजेएम नगीना आमोद कंठ ने 637 वादों में 82890 रुपये धनराशि का अर्थदंड वसूला। सिविल जज जेडी नगीना देवेंद्र कुमार ने 1272224 रुपये समझौता धनराशि दिलाई। सिविल जज जेडी नजीबाबाद अखिल कुमार निझावन ने 952 वादों में 79740, सिविल जज जेडी नजीबाबाद इंदु रानी ने 366 वादों में 21350 रुपये, सिविल जज जेडी चांदपुर ने आदित्य सिंह ने 633 वादों में 16510 रुपये, अपर सिविल जज जेडी नगीना अरूण गौतम ने 166 वादों में 26430 रुपये जुर्माना धनराशि वसूली। राजस्व न्यायालयों द्वारा डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में लोक अदालत में 22870 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों द्वारा बैंक रिकवरी के 2119 वादों का निस्तारण करते हुए 286932000 की समझौता धनराशि वसूल की गई। बीएसएनएल द्वारा भी 113 वादों का निस्तारण करते हुए 337799 धनराशि वसूली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed