फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नेकियां कमाने का महीना है मुकद्दस रमजान :उलेमा

नेकियां कमाने का महीना है मुकद्दस रमजान :उलेमा

Tue, 07 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
नेकियां कमाने का महीना है मुकद्दस रमजान :उलेमा
नेकियां कमाने का महीना है मुकद्दस रमजान : उलमा
विज्ञापन

नींदडू़। आज से शुरू हो रहा मुकद्दस रमजान फर्ज रोजे रखने, अच्छे कार्य कर नेकियां कमाने और बुरे कामों से बचते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगने का महीना है। इस महीने में हर वयस्क मुसलमान पर रोजा रखना फर्ज अर्थात् लाजमी है। रोजा नहीं रखने वाला शख्स गुनहगार है।
रमजान के बारे में मुफ्ती मोहम्मद अशरफ मजाहिरी का कहना है कि इस्लाम में रमजान महीने के रोजे फर्ज किए गए हैं। इनके रखने और इशा की नमाज के साथ तरावीह की विशेष नमाज पढ़ने वाले को सवाब (पुण्य) मिलता है। रमजान में एक नेक कार्य का सवाब 70 गुना मिलता है। रोजे में कुछ खाने पीने, बीवी से संबंध बनाने, मुंह भर कर उल्टी होने, महिला को मासिक धर्म या बच्चा पैदा होने, सूरज डूबने या सुबह की नमाज का समय होने तक खाते पीते रहने आदि से रोजा टूट जाता है। ऐसी हालत में रोजा दुबारा रखना पड़ेगा।
विज्ञापन

मोलवी अबरार अहमद कासमी का कहना है कि कुछ लोग रमजान के महीने में रोजा रखने के बाद भी एक दूसरे की बुराई और चुग़ली करने के अलावा बेकार की बातों में लगे रहते हैं। इनसे बचना चाहिए तथा हर हालत में रोजे का अहतराम (आदर) करना चाहिए। मोलाना गयासुद्दीन मंसूरी ने कहा कि रमजान में तरावीह पढ़ते वक्त कुछ लोग इमाम के साथ नमाज शुरू नहीं कर पीछे पंक्ति में खड़े रहते हैं। ऐसा करने से तरावीह में उनका कुरान पूरा नहीं होता। कुछ लोग रोजा नहीं रखते और खुले आम बाजारों में खाते फिरते हैं। रोजा रखना फर्ज है, उन्हें रोजा रखना चाहिए। अगर किसी कारणवश रोजा नहीं रखा है, तो रोजे का अहतराम कर घर में खाना पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना शमशीर अहमद ने कहा कि हमारी आंख, नाक, कान, जुबान, हाथ, पैर और बदन के तमाम अंगों का भी रोजा होता है। रोजेदार को अपने शरीर के सभी अंगों की हिफ़ाजत करते हुए रोजा पूरा करना चाहिए। अपने दिल, दिमाग़ और शरीर को गुनाहों से बचाना चाहिए। रमजान में खूब कुरान पढ़ने और जिक्र करना चाहिए तथा दूसरे लोगों को किसी किस्म की तकलीफ नहीं देना चाहिए। कारी राशिद हमीदी का कहना है कि रमजान को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले 10 दिन रहमत के, बीच के 10 दिन गुनाहों से माफी के और अंतिम नौ या 10 दिन जहन्नुम की आग से सुरक्षा के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed