{"_id":"5c8d47e3bdec221435565f58","slug":"31552762851-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति सुधार के लिए तीन नए नलकूपों का संचालन शीघ्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति सुधार के लिए तीन नए नलकूपों का संचालन शीघ्र
विज्ञापन
उच्च क्षमता के नलकूपों से सुधरेगी नगर की पेयजल आपूर्ति
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद नगर की पेयजल आपूर्ति सुधार योजना में जल्द उच्च क्षमता के तीन नए नलकूपों का संचालन शुरू करेगी। दो नलकूपों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि तीसरे नलकूप का निर्माण कार्य मार्च के अंत तक पूरा हो जाएगा।
नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात ने गर्मियों में नगर के पेयजल संकट को दूर करने के लिए लगभग 80 लाख रुपये की लागत से उच्च क्षमता के नगर में तीन नए नलकूप लगाने की योजना तय की थी। नगरपालिका के जलकल विभाग के अवर अभियंता मूलचंद सिंह की देख-रेख में 23 लाख रुपये की लागत से उच्च क्षमता के नलकूप का नगरपालिका परिषद कार्यालय के निकट बाजार नवाबगंज बोरिंग कराया जा है। लगभग 500 फीट बोरिंग का काम पूरा हो चुका है। जेई ने बताया कि नए नलकूप की क्षमता दो हजार लीटर प्रति मिनट है।
नगरपालिका परिषद के जलकल विभाग ने मुगलूशाह स्थित माहीगीर बस्ती के निकट तहसील परिसर में और जाब्तागंज चार बाग क्षेत्र में उच्च क्षमता के दो नलकूपों का हाल ही में बोरिंग कराया है। तीनों नलकूपों को जलकल विभाग जल्द नगर की पेयजल आपूर्ति से जोड़ेगा। जिससे गर्मियों में पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
होली पर मिलेगी पर्याप्त पेयजल आपूर्ति
नगरपलिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात ने जलकल विभाग कर्मचारियों को होली पर नगर की पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की स्थित में नलकूपों के संचालन के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था कराई जा रही है।