{"_id":"5c6da17dbdec2209fa31ecd4","slug":"31550688637-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन बिजली लाइन के करंट में आने से लाइनमैन झुलसा, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन बिजली लाइन के करंट में आने से लाइनमैन झुलसा, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन की चपेट में आकर झुलसा
अफजलगढ़। धामपुर मार्ग द्वारिकेश शुगर मिल के पास 11 हजार की विद्युत लाइन की चपेट में आकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लाइन पर कार्य कर रहा कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। कर्मचारी को झुलसी अवस्था में उपचार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने चिंताजनक हालत में उसे हायर सेंटर भेजा है। बरेली जिले के बहेड़ी निवासी सचिन पुत्र कनवर सिंह धामपुर रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विद्युत लाइन पर कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक वह विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर किया गया। चिकित्सक राजीव चौहान ने बताया कि विद्युत कर्मी 60 प्रतिशत से अधिक झुलसा। उसकी नाजुक हालत के बाद प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। उधर, जेई रणजीत सिंह मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की लाइन पर कार्य चल रहा था। जिसमें उन्हीं का एक व्यक्ति कार्य कर रहा था। जिस लाइन का शट डाउन लिया गया था। वह उस पर न चढ़कर दूसरी लाइन पर चढ़ गया। जिससे वह लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उपचार चल रहा है ।