{"_id":"5c6b03aebdec2217fb332092","slug":"31550517166-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों के साथ खड़ा से पूरा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों के साथ खड़ा से पूरा देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिकों के साथ खड़ा से पूरा देश
बिजनौर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को सलाम करने के लिए जिले भर में कार्यक्रम हुए। देश के साथ हर समय खड़ा रहने का संकल्प लिया गया।
गुरुद्वारा नई बस्ती में रेलवे रोड प्रबंधक कमेटी की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शांति मार्च निकालकर शास्त्री चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। सरदार जोगेंद्र सिंह गुलाटी ने कहा कि देश के गद्दारों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए। इस दौरान बीबी रजनी कौर आदि मौजूद रहे।
कांशीराम कॉलोनी में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका गया। कॉलोनीवासियों ने कहा कि पाकिस्तान से सेना कड़े से कड़ा बदला ले। देशवासी भी सेना के लिए हर बलिदान देने को तैयार हैं। इस दौरान गौरव सोढ़ी, राहुल राजपूत, परवेंद्र सूर्यवंशी, संदीप, मुकेश, कृष्णा, कन्हैया, डा.राजकुमार सिंह, रोहित, अमरजीत, पीयूष, आयुष, कमलेश आदि मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्रप्रकाश भटनागर ने कहा कि देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि देश की भावी पीढ़ी में देश के लिए समर्पण की भावना भरी जाए। जब भी देश पर विपत्ती आई है तो शिक्षकों ने समाज में राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत की है। अध्यक्षता डा.अजय राणा व संचालन रामस्वरूप सिंह ने किया। बैठक में डा.इंद्रपाल सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह, डा.जीआर गुप्ता, पंकज विर्श्नोई, रितेश भटनागर, जितेंद्र मारवाड़ी, योगेंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, डा.यशवेंद्र ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
व्यापारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नवयुग मार्केट में औषधि विक्रेता संघ ने शोक सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों के परिवारों की अधिक से अधिक वित्तीय मदद करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान केके अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, विनय खन्ना, नरेश गुलाटी, सुशील शर्मा, सुरेंद्र पाल, मनीकांत शर्मा, नरेंद्र पाल, संजीव चौधरी, संदीप किशोर आदि मौजूद रहे।
पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी
रोटरी क्लब द्वारा नगर पालिका चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दुकानदारों व राहगीरों ने भी श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया तथा पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहीदों के चित्र के सामने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान क्लब अध्यक्ष गौरव भारद्वाज, सचिव प्रियंक अग्रवाल, ओमसहाय भटनागर, मनोज गोयाल, अनूप गर्ग, कमाल सफदर, कमल मित्तल, हिमांशु गहलोत, नरेश राजपूत, गौरव अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, एकता भारद्वाज, शुचि गोयल, सलोन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हमले की कड़ी निंदा
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की गई। शहीदों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान शिव ध्यान सिंह, अर्जुन सिंह, यशपाल सिंह, योगेश्वर, विजयपाल सिंह, अमन सिंह, बृजवीर सिंह, महेंद्र सिंह, ओम सिंह, राजेंद्र कुमार, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत
गजरौलाशिव। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव वाले रविवार रात श्रीरामलीला मैदान में एकत्र हुए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अब धैर्य रखने का समय निकल गया है। पाकिस्तान से खून का बदला खून से लेने का वक्त आ गया है। गांव वालों ने शहीदों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। पाक को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, पंकज कुमार, बरकत अली, जगभूषण, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, फईम अहमद, इमरान अहमद, छविलेश कुमार, डा.राम सिंह आदि रहे।