{"_id":"5c69b026bdec224af7151fd3","slug":"31550430246-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दकव्यिंगों को ट्राई साइकिल व अन्य सामान किया वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दकव्यिंगों को ट्राई साइकिल व अन्य सामान किया वितरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व अन्य सामान किया वितरित
बिजनौर। सामाजिक संस्था एमआर पाशा सोशल वेलफेयर सोसायटी बूढनपुर, राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा इंदिरा बाल भवन में दिव्यांगों, विधवा व गरीबों के लिए नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया गया। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया गया।
कैंप में 1500 कंबल, 20 व्हील चेयर, 20 ट्राई साइकिल, 24 बैसाखी, दस जोड़ी कैलीपर्स जूते नि:शुल्क वितरित किए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार यादव, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कृष्णमोहन ने दिव्यांगों को व्हील चैयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, कैलीपर्स जूते, कंबल का वितरण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। दिव्यांगता मन से होती है, तन से नहीं। दिव्यांग व्यक्ति अपने आप को दिव्यांग न समझें। संस्था द्वारा उन्होंने मदद करने का भरोसा दिलाया तथा कहा कि हमारे देश में नौ करोड़ दिव्यांग है। कहा कि नौ आईएएस व 12 पीसीएस अधिकारी व 33 वैज्ञानिक दिव्यांग हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार यादव व जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कृष्णमोहन ने एमआर पाशा द्वारा दिव्यांगजनों को सामान वितरित करने पर सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा व संचालन इकबाल रुमानी ने किया। कार्यक्रम में सजाकत हुसैन, मोहम्मद इमरान, रियासत राजा, पिंकी देवी, मोहम्मद वसीम, नसीम अहमद, फहीम अख्तर, इकबाल उस्मानी, दीप सिंह, आशा देवी, ज्ञानदेुल तोमर, शमीम अहमद, कंवल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।