फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे एलएचएस

मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे एलएचएस

Tue, 18 Dec 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे एलएचएस
रेलवे ने शुरू किया एलएचएस निर्माण
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे 12.5 करोड़ रुपये की लागत से नजीबाबाद-कोटद्वार और नजीबाबाद-बिजनौर ब्रांच लाइन पर एलएचएस (लिमिटेड हाईट सब-वे) निर्माण कराएगा। ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन देने के लिए रेलवे ने लिमिटेड हाईट सब-वे बनाने का फैसला लिया है। करीब छह माह के भीतर सात एलएचएस बनकर तैयार हो जाएंगे।

नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर क्रॉसिंग संख्या 11, 12 और 15 पर एलएचएस निर्माण कराया जा रहा है। मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग समाप्त करने के अभियान के अंतर्गत रेलवे ने नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर पांच अनमेंड रेलवे क्रॉसिंग में से तीन पर एलएचएस बनाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया है। एडीईएन अभिषेक कुमार सिंह, आईओडब्ल्यू एसएस रावत के निर्देशन में बनने वाले प्रत्येक एलएचएस की हाइट चार मीटर और लंबाई नौ मीटर रखी गई है। रेलवे छह-छह बॉक्स के माध्यम से एलएचएस बनाएगा। बॉक्स बनाने का काम प्रगति पर है। नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर छह माह के भीतर एलएचएस बनाने का काम पूरा किया जाना है। एलएचएस बनने के बाद मथुरापुरमोर, जगनवाला, बगनाला, लालवाला और हल्लोवाली के नागरिकों को खतरनाक ढंग मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करने से राहत मिलेगी। नजीबाबाद-गजरौला ब्रांच लाइन पर नजीबाबाद से बिजनौर तक आईओडब्ल्यू मो.इकबाल इदरीसी की देखरेख मेें चार मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर एलएचएस बनने का काम शुरू हुआ था। निर्माण संबंधी तकनीकी प्रक्रिया के चलते फिलहाल एलएचएस के लिए बॉक्स बनाने का काम कास्टिंग स्तर पर रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed