{"_id":"5bb11669867a55013e75ce64","slug":"31538332265-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू की जयंती पर कांग्रेसियों ने निकाली प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू की जयंती पर कांग्रेसियों ने निकाली प्रभातफेरी
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्य अहिंसा की विचाराधारा पर चलने का दोहराया संकल्प
नजीबाबाद । कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर बाबू के नारे और रघुुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम... की धुन के साथ प्रभातफेरी निकाली। कांग्रेसियों ने बाबू की सत्य और अहिंसा की विचारधारा पर चलने का संकल्प दोहराया।
नगर कांग्रेस कमेटी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर के मुख्य मार्गों से प्रभातफेरी निकाली। कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप ठाकुर, अंबरीश शर्मा और नगर अध्यक्ष एम अकरम खां के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे के गगनचुंभी नारों और महात्मा गांधी द्वारा गाई रामधुन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम..., के साथ प्रभातफेरी मोहल्ला संतोमालन, श्यामली के प्रमुख मार्ग से होकर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री राकेश शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। कांग्रेसियों ने बाबू के बताए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सुखचैन लाल, खालिक हुसैन, नजम खां, अलताफ रजा, ओमप्रकाश शर्मा, मनोरे मियां, सलाउद्दीन सैफी,अभिनव अग्रवाल, सुबोध गर्ग, गोविंद सिंह कुशवाहा, शकील अहमद, सिराजुद्दीन, नासिर हुसैन, मो.महमूद, नदीम शेख, सुरेशचंद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।