फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रक्षाबंधन पर लोकल रूटों पर दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

रक्षाबंधन पर लोकल रूटों पर दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

Thu, 23 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर लोकल रूटों पर दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें
अमरोहा। रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहनों को भाइयों के घर आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने लोकल रूट पर अतिरिक्त बसें चलाएगा। लंबे रूट पर चलने वाली बसों के चक्कर भी बढ़ाए गए हैं। भाइयों की कलाई पर बहनों के रक्षा सूत्र बांधने में परिवहन विभाग पूरी जिम्मेदारी उठाने को तत्पर है। लेकिन इस बार सरकार ने बहनों को किराए में किसी प्रकार की राहत नहीं दी है। बहनों को अगर सफर करना है तो किराया देना पड़ेेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने अमरोहा डिपो पर रक्षाबंधन के मद्देनजर अतिरक्त बसों की व्यवस्था की है। स्थानीय और दूरदराज से आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह रूट डायवर्ट किया गया था। इस वजह से परिवहन विभाग की बसों को निर्धारित ट्रिप को पूरा करने में ज्यादा समय लग रहा था। इससे निगम को काफी घाटा उठाना पड़ा था। अब रक्षाबंधन के पर्व पर हफ्तेभर तक सभी रूटों पर रोडवेज बस दिन रात यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाएंगी। कुल मिलाकर कांवड़ यात्रा के दौरान हुए घाटे की रक्षाबंधन पर भरपाई होने वाली है।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर जाने वाली बसों के चक्कर बढ़ाए
अमरोहा। एआरएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि डिपो से चलने वाली बसों के नूरपुर, अमरोहा और गजरौला तीनों लोकल रूट हैं। इन रूटों पर रक्षाबंधन से एक दिन पहले और तीन दिन बाद तक अतिरिक्त बसें चलवाई जाएंगी। जो रात दिन फर्राटे भरेंगी। बहनों को भाईयों के घर पहुंचने में किसी प्रकार कि दिक्कत न हो इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। लंबे रूट पर दिल्ली की ओर जाने वाली बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। एआरएम के मुताबिक ईद के मौके पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज की आय में तीस फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed