{"_id":"5b58d6864f1c1bb8538b54a5","slug":"31532548742-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पथरा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर शौचालय निर्माण व अन्य विकास कार्य में धंधली कर पचास लाख का घोटाला करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव पथरा के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली से कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां ग्राम प्रधान ओमदत्त पर शौचालय निर्माण और विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते प्रदर्शन किया। डीएम हेमंत कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत निधि खाते से निकाली गई धनराशि की जांच कराना चाहते हैं। स्पष्ट है कि प्रधान ने खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सड़क और शौचालय निर्माण में बड़ा घोटाला किया है। अनुमानित यह घोटाला 50 लाख से अधिक का है। ग्राम प्रधान द्वारा दर्शाए गए विकास कार्य धरातल पर नहीं हुए हैं। नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई। इसलिए किसी ईमानदार अधिकारी से जांच कराकर ग्राम प्रधान पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान जयप्रकाश, विजय सिंह, सुक्खू, किशोर कुमार, नत्थू, मेहर सिंह, राकेश, भगवानदास, मनीष, प्रकाश आदि मौजूद रहे।