{"_id":"5b58cd214f1c1b50748b7231","slug":"31532546337-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ तहसील में हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ तहसील में हंगामा किया
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायब तहसीलदार के खिलाफ हंगामा
धामपुर। अधिवक्ताओं ने बुधवार को नायब तहसीलदार धामपुर के खिलाफ तहसील मेें जमकर हंगामा किया। आरोप है कि नायब तहसीलदार ने उनकी कोर्ट में चल रहे एक वाद में गलत फैसला दे दिया। जिससे उनमें असंतोष है। अधिवक्ता मामराज सिंह, जयपाल सिंह, संजय कुमार, ब्रजलाल, मनोज सैनी का कहना है कि नायब तहसीलदार की कोर्ट में एक वाद चल रहा था। इस वाद में नायब तहसीलदार ने पक्षपात कर गलत तरीके से प्रतिवादी के पक्ष में फैसला दिया है। उन्होंने नायब तहसीलदार के इस आदेश खिलाफ अपील करने की बात कही है। उधर, नायब तहसीलदार रमेश सिंह ने वकीलों के लगे आरोपों को गलत बताया है। नायब तहसीलदार का कहना है कि इस वाद में दोनों पक्षों के विद्वान वकीलों की बहस के बाद ही निर्णय दिया गया है।