फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जहानाबाद-भोगपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी रोडवेज बस

जहानाबाद-भोगपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी रोडवेज बस

Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद-भोगपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी रोडवेज बस
जहानाबाद-भोगपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी बसें
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूटों पर दो बसें बढ़ाने का मन बनाया है। पहली बस गांव जहानाबाद गंज से होते हुए दिल्ली और दूसरी अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव भोगपुर से बिजनौर होते हुए दिल्ली के लिए चलेगी। अधिकारी इसकी कार्य योजना तैयार करने में जुटे हैं।

रोडवेज बस स्टेशन पर निगम की कुल 128 बसें हैं। इनमें 99 निगम की हैं तथा 29 अनुबंधित हैं। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। जनपद में अभी भी सैकड़ों गांव ऐसे हैं जहां से सीधे रोडवेज बस की सेवा का संचालन नहीं होता है। कई किमी तक का सफर तय कर उन्हें रोडवेज की बस सेवा मिलती है। ग्रामीणों की इसी समस्या का समाधान करने का रोडवेज विभाग ने मन बनाया है। लोग रोडवेज से सीधे जुड़ें यानी उन्हें विभिन्न स्थानों के लिए आवागमन में कोई दिक्कत परेशानी न हो इसके लिए नई बस सेवा शुरू करने का फैसला करने का मन बनाया है। आसपास के ग्रामीणों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए काफी सुविधा मिलेगी। एआरएम वी.के. मौर्य ने बताया कि जल्द ही दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। अभी हाल ही में कुछ गांवों से बिजनौर-दिल्ली के लिए बस शुरू की गई है। सुलभ यात्रा कराना ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed