फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हादसे में बारात में शामिल होकर लौट रहे दो बारातियों की मौत

हादसे में बारात में शामिल होकर लौट रहे दो बारातियों की मौत

Wed, 04 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बारात में शामिल होकर लौट रहे दो बारातियों की मौत
नूरपुर (बिजनौर)। सोमवार की रात बिजनौर मार्ग पर गांव अहीरपुरा के पास बारातियों से भरी मैक्स पिकअप सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार नौ बाराती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए दो बारातियों की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ताजपुर निवासी राजू सैनी के पुत्र रोहित की बारात बालाबाली के पास गांव ढुमरपुरी गई थी। बारात में शामिल होने के लिए गांव से काफी लोग गए थे। ताजपुर निवासी जयपाल सैनी भी अपनी नई मैक्स पिकअप को बारात में ले गया था। सोमवार देर रात पिकअप में सवार होकर बाराती गांव लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे बिजनौर मार्ग पर गांव अहीरपुरा के पास बारातियों की पिकअप की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में पीछे बैठे बाराती सड़क पर आ गिरे। हादसे में उसमें सवार ताजपुर निवासी विक्की सैनी, सोनू उर्फ शंभू, लीलपत, हनी, कोमल, गंगाराम, मुकेश, राजू एवं दीपक कुमार निवासी गढ़ी स्योहारा घायल हो गए। पीछे से दूसरी गाड़ियों में आ रहे अन्य बारातियों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल विक्की सैनी (32) एवं शंभू (19) को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद दूसरी कार चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। विक्की एवं शंभू की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक विक्की की पत्नी पूनम देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


परिवार पर टूटा गम का पहाड़
राजा का ताजपुर। सोमवार की रात हादसे में जान गवाने वाले विक्की एवं सोनू उर्फ शंभू की मौत से उनके परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक विक्की सैनी व सोनू की आर्थिक हालत बेहद कमजोर है। विक्की सैनी के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसके पास मात्र तीन बीघा जमीन है। इसमें वह खेती के अलावा गांव में मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर कर रहा था। उसके माता पिता की काफी पहले ही मौत हो चुकी है। विक्की की मौत से उसके परिवार पर रोजी का संकट आ गया है। उधर, सोनू के परिवार की हालत भी बेहद खराब है। उसके पिता की काफी पहले मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां भी काफी समय पहले छोड़ कर चली गई थी। सोनू ने चाय की दुकान पर नौकरी कर अपनी बड़ी बहन की शादी की और छोटे भाई को पढ़ाया। उसकी मौत से उसके भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed