{"_id":"5b2800d84f1c1b13358b76c4","slug":"31529348312-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपे क्रेडिट कार्ड वितरण के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपे क्रेडिट कार्ड वितरण के आदेश
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रुपे क्रेडिट कार्ड वितरित करने के आदेश
- जिले में 142479 किसानों को दिया जाना है रुपये क्रेडिट कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खरीफ 2018 से पूर्व अभियान चलाकर जिले के सभी पात्र किसानों को शत प्रतिशत रुपे किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराएं।
उन्होंने बताया कि जिला में कुल 317590 कृषक किसान क्रेडिट कार्ड धारक हैं। इनमें से 34740 खाते एनपीए हो गए हैं। इस प्रकार कुल 283057 केसीसी धारक किसान रुपेे कार्ड के लिए पात्र हैं। 140219 किसानों को कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है और शेष 142479 किसानों को कार्ड उपलब्ध कराया जाना शेष है। उन्होंने निर्देश दिए कि बचे हुए पात्र किसानों को रुपे कार्ड से लाभान्वित कराने के लिए विशेष अभियान चला कर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ 20 जून तक आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें । एक से सात जुलाई तक ग्रामवार शिविरों का आयोजन कर पात्र किसानों को कार्ड का वितरण कराना सुनिश्चित करें। रुपे किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसान को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर का लाभ भी प्रदान किया जाता है।
डीएम ने गंगा तट का किया निरीक्षण
डीएम रविवार की शाम संभावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए रावली और वहां से बैराज पुल को जाने वाले पूरे बंधे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ब्रिजेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता मध्य गंगा नहर, निर्माण खंड-5 पंकज अग्रवाल मौजूद थे। सर्व प्रथम डीएम गांव रावली स्थित गंगा तट पर पहुंचे। यहां गंगा द्वारा कटान किया जा रहा था। कटान को रोकने के लिए बनाए गए अधिकतर परक्यूपाई स्टड्स में नट-बोल्ट न पाए जाने पर उन्होंने सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि तत्काल सभी स्टड्स में नट बोल्ट लगवाएं। उन्होंने तट के किनारे भारी मात्रा में मिट्टी के अवैध खनन पर भी नाराजगी व्यक्त की। उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि किसी भी अवस्था में गंगा के तट से मिट्टी का उठान न होने दें और जो भी व्यक्ति मिट्टी उठाते हुए पाया जाए, उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन
शीश महल पार्क में गंदगी पर जताई नाराजगी
बैराज पहुंच कर उन्होंने वहां पानी की स्थिति का निरीक्षण किया। पानी छोड़े जाने आदि के संबंध में संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शीश महल के सामने बने पार्क में सफाई न होने तथा बड़ी-बड़ी घास पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। तत्काल पार्क की सफाई कराने तथा उसे साफ-सुथरा बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए पूरी सजगता के साथ जल स्तर पर निगाह रखें और आवश्यक सूचनाएं जिला मुख्यालय स्थित बाढ़ कंट्रोल रूम पर भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।