{"_id":"5a8dc4314f1c1b387b8b7dda","slug":"31519240241-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार छात्र को ट्रेक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार छात्र को ट्रेक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर, मौत
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद/नजीबाबाद । परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घटनास्थल से शव हटाने को लेकर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर प्रदर्शन कर कुछ देर जाम लगाया।
जलालाबाद क्षेत्र के ताहरपुर इस्हाक उर्फ गाजीपुर निवासी अब्दुल वहाब का 18 वर्षीय पुत्र वजाहद हुसैन साहू जैन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता है। वजाहद बुधवार को परीक्षा देकर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। गांव से कुछ फासले पर दाऊदपुर नन्हेड़ा के निकट अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर से वजाहद हुसैन की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की पहचान सहित पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी है। सूचना मिलने पर एसआई करमजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव घटनास्थल से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। घटनास्थल से शव हटाने को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने नजीबाबाद-किरतपुर मार्ग पर कुछ देर जाम लगाया। प्रदर्शन में जाकिर, मो. इकबाल, शेर सिंह, वीरेंद्र सिंह, आले हसन, मो. इरफान, मो. शहजाद, असअद, सोनू, मो. नासिर सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।