फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एक जनपद एक उत्पाद योजना पर अमल शुरू

एक जनपद एक उत्पाद योजना पर अमल शुरू

Fri, 16 Feb 2018 12:31 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
एक जनपद एक उत्पाद योजना पर अमल शुरू
बिजनौर।
विज्ञापन

शासन की एक जनपद, एक उत्पाद योजना पर अमल शुरू हो गया है। प्रशासन रॉ मैटरियल, डिजाइन टेस्टिंग एवं मेटिरियल डिस्पले की रूपरेखा तैयार करने में जुटा है। स्वयं सहायता समूहों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम अटल कुमार राय ने प्राथमिकता पर योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार शासन ने एक जनपद, एक उत्पाद योजना में जिले को काष्ठ शिल्प अर्थात वुड क्राफ्ट उत्पाद के लिए चिह्नित किया है। योजना में जिले के काष्ठ शिल्पियों को काष्ठ शिल्प उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए चयनित करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। जिला उद्योग विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले का नगीना शहर की काष्ठकला में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है।
विज्ञापन

प्रशासन रॉ मेटिरियल और डिजाइन आदि के चयन में काष्ठकला विशेषज्ञों की सलाह लेनी शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द ही काष्ठकला विशेषज्ञों की बैठक बुलाई जाएगी। एक जनपद एक उत्पाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए काष्ठकला का लोगो तय करने के लिए काष्ठ कला विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला स्वयं सहायता समूहों की बढ़ाई जाएगी भागीदारी
बिजनौर। सीडीओ के अनुसार काष्ठ कला उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। जिले में एक हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। योजना से महिलाओं को रोजगार मिलेगा। बेरोजगार काष्ठ कला उद्यमियों को योजना संजीवनी प्रदान करेगी। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत स्थापित होने नई इकाईयों को कॉमन फैसिलिटी सेंटर, डिजाइन स्टूडियो, टेस्टिंग लैब, पेकेजिंग, उत्पाद डिस्प्ले आदि सुविधाएं मिलेंगी। सुविधाएं उत्तरप्रदेश निर्यात अवस्थापना विकास योजना ट्रेड इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एक्सपर्ट स्कीम के सहयोग से मिलेगी। वुड क्राफ्ट उद्यमियों को उत्तरप्रदेश कौशल विकास निगम, उत्तरप्रदेश इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन से प्रशिक्षण मिलेगा। उत्पाद के कारीगरों को अन्य राज्यों में विशेष योग्यता हासिल करने के लिए भेजा जाएगा।


यहां मिलेगी उत्पादकों को मार्केटिंग की सुबिधा
बिजनौर। एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत तैयार उत्पादों की मार्केर्टिंग प्रदेश में उपलब्ध एक्सपो मार्ट, प्रदर्शनी स्थलों, एक्सपो मार्ट नोएडा, अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में हो सकेगी। शासन उत्पादों के मार्केटिंग हेतु ई पोर्टल का विकास कर रहा है। जिले पर योजना के नोडल अधिकारी उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन अधिकारी हैं। काष्ठ कला उद्यमी इस बारे में उपायुक्त से संपर्क कर सकते हैं। उधर, सीडीओ के मुताबिक एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय सहायता शासन से मिलेगी। इसके लिए उद्यमी का प्रस्ताव निर्यात आयुक्त के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थाएं प्रस्तावों को प्राथमिकता देंगी। बैंकिंग संस्थाओं की बैठक शीघ्र बुलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed