{"_id":"5a8089194f1c1bfe7e8b50cf","slug":"31518373145-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ 80 लाख से बनेगा पाडली मांडू का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ 80 लाख से बनेगा पाडली मांडू का पुल
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर।
दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला गांगन नदी का पुल बनने की मंजूरी मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विधायक ओमकुमार पुल को बनवाने के लिए प्रयास में लगे हुए थे। पुल की मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक ओमकुमार को मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया है।
गांव पाडली मांडू के पास गांगन नदी पर पुल के निर्माण के लिए ग्रामीण वर्षों से मांग कर रहे हैं। नदी को पार करने के लिए एक रपटा बना हुआ है। इसके क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय रास्ता बंद हो जाता है। नाव से लोग नदी पार करते हैं। विधायक ओम कुमार इस पुल के बनवाने का लंबे समय से प्रयास कर रहे है। इस मामले को विधायक ने विधानसभा सत्र में उठाया था। विधायक ने बताया कि 2.80 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण किया जाएगा। लोकनिर्माण विभाग ने राशि का अनुमान लगा लिया है। पुल के बनने की सूचना पर जितेंद्र चौधरी, सतपाल सिंह, मंगल सिंह, नरेश कुमार, पुखराज सिंह, टीकम सिंह आदि ने विधायक ओमकुमार को मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया।