{"_id":"5a2593d84f1c1bc9678bfece","slug":"31512412120-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पर्ची न मिलने पर किसानों ने समिति में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पर्ची न मिलने पर किसानों ने समिति में किया हंगामा
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्ची न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
नूरपुर। धामपुर मिल के नूरपुर खास क्रय केंद्र से जुड़े किसानों ने पर्ची न मिलने पर गन्ना समिति पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने समिति सचिव की अनुपस्थिति में वरिष्ठ लेखाकार से वार्ता कर समस्या का समाधान किए जाने की मांग की।
सोमवार को नव निर्वाचित सभासद राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सतपाल सिंह, अजयवीर चौधरी, दयाराम सिंह, हरवीर सिंह, वरुण कुमार, अमित चौधरी, सतपाल सिंह आदि किसान गन्ना समिति पहुंचे और जमकर हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि नूरपुर खास क्रय केंद्र पर काफी संख्या में फर्जी सट्टे लगे हुए हैं, जिससे सही किसानों की पर्चियां नहीं मिल रहीं और उनकी गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। मिल फर्जी सट्टों के माध्यम से बाहरी क्षेत्र का गन्ना खरीदकर किसानों का शोषण कर रहा है।
किसानों ने समिति सचिव की अनुपस्थिति में वरिष्ठ लेखाकार सूरज सिंह का घेराव कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। चेताया कि शीघ्र ही फर्जी सट्टों का बंद कर सही किसानों की पर्चियां जारी न की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वरिष्ठ लेखाकार ने किसानों को बताया कि समिति सचिव विभाग की बैठक में भाग लेने बिजनौर गए हैं। उन्होंने किसानों की फोन द्वारा उनसे बात कराई है। सचिव ने किसानों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और जांच में फर्जी सट्टे मिलने पर उन्हें बंद किया जाएगा।