फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मतगणना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मतगणना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मतगणना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नजीबाबाद। डीएम और एसपी ने कासमियां इंटर कॉलेज स्थित नगर निकाय चुनाव मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शांतिपूर्ण मतदान व्यवस्था के संबंध में किए गए इंतजाम की जानकारी की।
विज्ञापन

डीएम जगतराज, एसपी प्रभाकर चौधरी बृहस्पतिवार को कासमियां इंटर कॉलेज मतगणना स्थल के निरीक्षण पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ ब्रजराज सिंह, तहसीलदार सुरेश कुमार की उपस्थिति में नगरपालिका परिषद नजीबाबाद, किरतपुर एवं नगर पंचायत जलालाबाद व साहनपुर की मतगणना व्यवस्थाओं के लिए की गई तैयारियों की जानकारी की। कासमियां इंटर कॉलेज बालक वर्ग परिसर में नगरपालिका परिषद नजीबाबाद की सात कक्षों में तथा नगर पंचायत साहनपुर की पांच कक्षों में मतगणना व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कॉलेज के बालिका वर्ग परिसर में नगरपालिका परिषद किरतपुर और नगर पंचायत जलालाबाद की मतगणना होगी। एसडीएम ने नजीबाबाद नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद की मतगणना 19 टेबल पर किए जाने की जानकारी दी, जबकि सदस्य पद की मतगणना 14 टेबल पर होगी। प्रथम राउंड में नजीबाबाद सदस्य पद के लिए वार्ड 1,3, 5, 7, 9, 11, 12, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24 की किरतपुर के वार्ड 1, 4, 6, 9, 12, 15, 18, 21 व 23 नगर पंचायत जलालाबाद के वार्ड 1, 5, 8, 11 और साहनपुर के वार्ड 1, 5, 9, 12 की मतगणना होगी। इन वार्डों के सदस्य प्रत्याशियों व एजेंटों को आठ बजे मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। पहले राउंड के वार्डों की मतगणना पूरी होने के बाद ही शेष वार्डों के सदस्य प्रत्याशी व एजेंट मतगणना स्थल पर प्रवेश पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed