{"_id":"5a1c4ee84f1c1b9e678be51a","slug":"31511804648-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडर्न ऐरा की छात्रा ख्याति चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडर्न ऐरा की छात्रा ख्याति चौधरी
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटिंग में ख्याति ने जीता कांस्य पदक
बिजनौर।
मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल की छात्रा ख्याति चौधरी ने सीबीएसई नेशनल इंटरस्कूल मीट/चैंपियनशिप में शूटिंग में कांस्य पदक जीता है। साहिबाबाद के खेतान पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों के करीब तीन हजार शूटरों ने प्रतिभाग किया था। मॉडर्न ऐरा की कक्षा सात की छात्रा ख्याति ने भी शूटिंग में हिस्सा लिया। अंडर 14 वर्ग में ख्याति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सीबीएसई के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. श्वेता, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सतेंद्र कुमार ने ख्याति चौधरी को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। सीबीएसई के ऑब्जर्वर नीरज महाजन, खेतान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या गीता वार्ष्णेय और फिजिकल एजूकेशन टीचर अरविंदम चक्रवर्ती ने भी ख्याति को बधाई दी। स्कूल आने पर प्रधानाचार्य डॉ. सीमा विश्वास और स्टाफ ने उसे शुभकामनाएं दीं।