{"_id":"5a0885aa4f1c1b76678bace2","slug":"31510507946-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीपुर में धूमधाम से मनाया गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीपुर में धूमधाम से मनाया गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । गुरुद्वारा कलगीधर श्री गुरु सिंह सभा समीपुर की ओर से श्री गुरु नानक देव प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र में नगर कीर्तन भी निकाला गया।
गांव समीपुर स्थित गुरुद्वारा कलगीधर श्री गुरु सिंह सभा में रविवार सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का समापन हुआ। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी की देखरेख में सजे विशेष दीवान में भाई कल्याण सिंह निमाणा के नेतृत्व में नजीबाबाद से पहुंचे रागी जत्थे ने धुर की बाणी आई तिन सगली चिंत मिटाई... गुरुबाणी गायन किया। नजीबाबाद गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी उपकार सिंह ने कहा कि महान परोपकारी गुरु नानक देव ने सिख धर्म की स्थापना करते हुए मनुष्य में अध्यात्म का विकास किया। अनंद साहिब के पाठ, अरदास और हुकुमनामे के साथ दीवान की समाप्ति पर विभिन्न सेवाओं के लिए श्रद्धालुओं को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समीपुर में भव्य नगर कीर्तन भी निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हुए। इस मौके पर उस्ताद छोटे सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने शस्त्रों का प्रदर्शन कर भावविभोर किया। विभिन्न मार्गों से होकर नगरकीर्तन गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ।