{"_id":"59c168a94f1c1b1d688b58e6","slug":"31505847465-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बैग किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बैग किए वितरित
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को बैग वितरित किए
बिजनौर।
प्राथमिक विद्यालय धर्मनगरी में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि डा. पंकज भारद्वाज व विशिष्ट अतिथि चंद्रपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही बच्चों और देश का भविष्य बनता है। आज देहात की प्रतिभाएं सामने आकर शहर के बच्चों को भी पछाड़ रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ने व आगे बढ़ने का आह्वान किया। सहायक अध्यापक ज्ञानवीर सिंह ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं सुनाईं। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में विजयी मानसी, रोहित, मानवी, पल्लवी, माही, कार्तिका को सुरेंद्र प्रकाश भटनागर ने पुरस्कृत किया। इस दौरान सहायक अध्यापिका शुचि वर्मा, ग्राम प्रधान क्रांति देवी, मुनेंद्र सिंह, नीलम भारती, गिरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।