{"_id":"59b980a14f1c1b30688b46bd","slug":"31505329313-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन ने मिलने से आक्रोशित संविदाकर्मियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन ने मिलने से आक्रोशित संविदाकर्मियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। छह माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित विद्युत विभाग में कार्यरत संविदाकर्मियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर 25 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी उ.प्र. राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के बैनर तले विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को दिया। ज्ञापन में संविदा कर्मियों ने कहा कि पिछले छह माह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में कहा है कि विभाग से उनका वेतन करीब दस हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से आता है, लेकिन उन्हें मात्र 4200 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। संविदाकर्मियों का कहना है कि हमारा अनुबंध 31 जुलाई 2017 को समाप्त हो गया है और अभी तक कोई अनुबंध नहीं हुआ है। ऐसे समय में यदि किसी संविदा कर्मी के साथ कोई दुर्घटना या अप्रिय घटना हो जाती है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। संविदाकर्मियों ने शीघ्र अनुबंध के अनुसार वेतन नहीं मिलने पर 25 सितंबर से कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी है। संविदाकर्मियों ने ज्ञापन की एक प्रति क्षेत्रीय विधायक पति को भी दी है। ज्ञापन देने वालों में आदेश कुमार, दिलावर सिंह, खेमपाल सिंह, ओमप्रकाश, कपिल कुमार, रोहित कुमार, छम्मन अहमद, विवेक शर्मा, हरिओम सिंह, मोंटी, सुनील, अंकित, पुष्पेंद्र, तेजपाल आदि मौजूद रहे।