फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने प्रांतीय आह्वान पर लंबित पड़ी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर काला फीता बांधकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। शीघ्र मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सोमवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। धरने में वक्ताओं ने शासन से कनिष्ठ सहायक के किए गए तैनाती समायोजन में जनपदों में पद रिक्त होने के बावजूद जिले से बाहर समायोजित किए गए लिपिकों को तत्काल उनके वर्तमान तैनाती जनपद में पद रिक्त होने को दृष्टिगत रखते हुए समायोजित करने, वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नत किए गए लिपिकों को उनके वर्तमान तैनाती जनपद में पद रिक्त होने के फलस्वरूप उसी जनपद में तैनाती समायोजन आदेश निर्गत करने, स्वानुरोध पर स्थानांतरित लिपिकों में से 34 लिपिकों के लिए किए गए स्थगनादेश को तत्काल निष्प्रभावी घोषित करने समेत कई मांग की। धरने में मोहम्मद खुर्शीद, सुजीत कुमार, रानी बाला रस्तौगी, मुन्नी वर्मा, निसार फात्मा, देवेंद्र चौहान, चंद्रजीत सिंह, नीरज वर्मा, अरूण कुमार, सतीश शर्मा, शिवम, राजकुमार सक्सेना, गुलफाम अली, राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed