फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बारिश में भी धरने पर डटे रहे शिक्षा मित्र

बारिश में भी धरने पर डटे रहे शिक्षा मित्र

Sun, 20 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
बारिश में भी धरने पर डटे रहे शिक्षा मित्र
बारिश में भी धरने पर डटे रहे शिक्षामित्र
विज्ञापन

बिजनौर। बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बारिश होने पर भी शिक्षामित्र धरने पर डटे रहे। दोपहर में धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर को शिक्षामित्रों ने मांगपत्र सौंप कर समान कार्य के लिए समान वेतन दिलाने की मांग की। बाद में लखनऊ कूच के आह्वान के साथ शिक्षामित्रों ने धरना स्थगित कर दिया।
शिक्षामित्रों का दूसरे चरण का आंदोलन जारी है। जिले के करीब तीन हजार शिक्षामित्र आंदोलन पर हैं। शनिवार को प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी, महामंत्री पुनीत चौधरी, अहतेशाम, सुधीर चौहान के आह्वान पर बीएसए कार्यालय पर तीसरे दिन भी शिक्षामित्रों ने धरना दिया। धरने के दौरान बारिश होने पर भी शिक्षामित्र धरना स्थल पर ही जमे रहे। धरनास्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई। सौरभ चौधरी ने कहा कि जब तक शिक्षामित्रों की मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

दोपहर में करीब 12 बजे धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर सत्येंद्र सिंह को शिक्षामित्रों ने मांग पत्र सौंपा। पत्र में सरकार से शिक्षामित्रों के लिए नया अध्यादेश पारित कर उन्हें शिक्षक पदों पर समायोजित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन का भुगतान कराने की मांग की है। लेकिन अभी तक शिक्षामित्रों की परेशानी कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं। शिक्षामित्रों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के साथ हुई वार्ता विफल हो गई है। अब शिक्षा मित्र 21 अगस्त को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों के धरने पर पहुंचे एसडीएम सदर सत्येंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों का मांगपत्र शासन को भेजा जाएगा। शिक्षामित्रों से धरना समाप्त करने का भी आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को भी साथ लाईं महिला शिक्षामित्र
धरने पर आई महिला शिक्षामित्र अपने छोटे बच्चों को भी साथ लेकर आईं। कई शिक्षामित्र ऐसी थीं, जिनकी गोद में बच्चे बैठे थे। बारिश होने से उन्हें परेशानी जरूर हुई, पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं होने से महिला शिक्षामित्रों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed