फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   क्रिकेट टूर्नामेंट में सरायआलम को चार रन से हराया

क्रिकेट टूर्नामेंट में सरायआलम को चार रन से हराया

Sun, 13 Aug 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में सरायआलम को चार रन से हराया
नांगलसोती । जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में हरचंदपुर ने सरायआलम को चार रन से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

बजरंग क्लब की ओर से नांगलसोती के गंगा मंदिर क्षेत्र में जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल हरचंदपुर और सरायआलम के बीच खेला गया। सरायआलम के कप्तान निखिल कुमार ने टॉस जीतकर हरचंदपुर को पहले बल्लेबाजी सौंपी। हरचंदपुर ने निर्धारित 16 ओवर में डालचंद के 38 और संदीप के 21 रन की मदद से आठ विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। सरायआलम की ओर से गेंदबाज जयवीर और शिवम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए सरायआलम की टीम 104 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के बल्लेबाज अनुज ने शानदार 50 रन बनाए। हरचंदपुर के गेंदबाज मोनू ने पांच, सौरभ और फरमान ने एक-एक विकेट लिया। अंपायर सतेंद्र कुमार और कपिल राजपूत की देखरेख में फाइनल मैच के समापन पर हरचंदपुर के मोनू को मैन ऑफ द मैच, हरचंदपुर के कप्तान महताब अली को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। सरायआलम के बल्लेबाज निखिल कुमार बेस्ट बल्लेबाज, हरचंदपुर के गेंदबाज मोनू को बेस्ट बॉलर चुने गए। मुख्य अतिथि आनंद शर्मा और संजीव पहलवान ने विजेता व उपविजेता टीमों के कप्तानों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक मंडल में डालचंद पाल, मो. फरमान, नितिन चौधरी, रिजवान, सौरभ, काके आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed