{"_id":"59481dae4f1c1b69468b463c","slug":"31497898414-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थ के आठ नमूने फेल, वाद-दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थ के आठ नमूने फेल, वाद-दायर
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर । खाद्य पदार्थ के आठ नमूने जांच में फेल आए है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सभी व्यापारियों के खिलाफ एडीएम प्रशासन की कोर्ट में वाद-दायर किया गया है। वहीं टीम ने तीन नमूने भी लिए है।
खाद्य विभाग ने नजीबाबाद के मोहल्ला वाहिदनगर के सुरजीत सिंह की नारियल बर्फी, कोतवाली शहर के गांव जहानाबाद के मूलचंद सैनी की दही, हल्दौर के गांव मोहनपुर चांदानगली के नरदेव के यहां से दूध, मंडावर के सुरेंद्र की दुकान से मिश्रित दूध और मोहल्ला फराजटोली के जुबेरशफी का पनीर, नजीबाबाद में गितेश सैनी को सोया रिफाइंड, धामपुर केे गांव हुसैनपुर के यासीन का छेन्ना रसगुल्ला और नहटौर के गांव इब्राहीमपुर के धर्मेंद्र के यहां से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा था, जो जांच में फेल पाया गया है। विभाग की ओर से व्यापारियों को नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन एक माह बाद भी व्यापारियों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। विभाग के ओर से एडीएम प्रशासन की कोर्ट में सभी व्यापारियों के खिलाफ वाद-दायर किया गया है। वही खाद्य विभाग की टीम ने कोतवाली शहर के गांव झलरा के नईक, झलरी के अतर सिंह और गांव आदमपुर के हरि सिंह के यहां से मिश्रित दूध का नमूना लिया है। टीम ने हरि सिंह के 15 लीटर दूध में मक्खी मिलने पर दूध को मौके पर नष्ट कराया गया है।