फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   31 more corona infected patients found

जिले में कोरोना ने पकड़ी फिर रफ्तार

Sun, 04 Apr 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
31 more corona infected patients found
31 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण ने फिर से अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को जनपद में 31 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4561 हो गई है। इनमें से अब तक 4398 मरीजों ने कोरोना को हराया है, जबकि 65 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 98 पर पहुंच गए हैं। नए मरीजों में बिजनौर शहर से दस और नजीबाबाद इलाके के 11 लोग शामिल हैं।

सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार को जनपद में प्राप्त हुईं कुल 1545 जांच रिपोर्ट में से कुल 31 लोग कोरोना संक्रमित निकले। 1514 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। नए मरीजों में द्वारिकेश चीनी मिल बुदंकी, ग्राम खेड़ा, चांदपुर के मोहल्ला गोकल नगर, गांव मुंडा खेड़ी, गांव धर्मनगरी, विद्युत विभाग हल्दौर का कर्मचारी, गांव शादीपुर, किरतपुर ब्लॉक के गांव छितावर से एक-एक, इसी क्षेत्र के गांव कसौर से दो, बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती बी-14 पंचवटी कालोनी से छह, नई बस्ती बी-14 ई-18 और चाहशीरी बी-22 के 174, अनुपम विहार निकट मित्तल पेट्रोल पंप बैराज रोड और नई बस्ती से एक-एक, नजीबाबाद के होली फैमिली और इसी इलाके के गांव नंगला पिथौरा से पांच-पांच, गांव समीपुर का एक शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कुल तीन लाख 99 हजार 717 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल तीन लाख 98 हजार 391 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। वर्तमान में 1326 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed