फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   31 candidates filed nominations for 20 posts of District Bar

Bijnor News: बिजनौर - 20 पदों के लिए 31 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Fri, 03 Feb 2023 09:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 03 Feb 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
31 candidates filed nominations for 20 posts of District Bar
बिजनौर जजी में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराते संजीव कुमार ब
- जिला बार के चुनाव के लिए होगा 14 फरवरी को मतदान
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के 20 पदों के लिए 31 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नामांकन की जांच शनिवार को होगी। जिला बार के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा।
जिला बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी जावेद आफताब सिद्दीकी, सह मुख्य चुनाव अधिकारी राधेश्याम चिकारा के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार बबली एवं नरदेव सिंह, महासचिव पद के लिए मनोज कुमार सेठी, संजय कुमार, कोमल सिंह, तेज सिंह ने नामांकन कराया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गुलसिताब, सुशील कुमार, गजेंद्र वीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए निपेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, सतीश कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए एक मात्र उम्मीदवार लोकेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद के लिए तीन उम्मीदवारों विपुल कुमार, आशीष तोमर, फुरकान अहमद ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन पद के लिए परवेंद्र सिंह, मोहम्मद जमशेद अहमद एवं संयुक्त सचिव सांस्कृतिक पद के लिए शहबाज परवीन ने नामांकन कराया है। गर्वनिंग काउंसिल वरिष्ठ के छह पदों के लिए छह उम्मीदवारों अमित भटनागर, आलोक गोविल, संदीप कुमार, संजय शर्मा, पितांबर सिंह, मोहम्मद आदिल अहमद ने एवं सदस्य गर्वनिंग काउंसिल कनिष्ठ छह पदों के लिए हेमंत राजपूत, अमर हरि गुप्ता, मोहम्मद तलहा मकरानी, सूरज रईस खान, विश्वनाथ शर्मा, मोहम्मद शारिक ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया जिला बार हॉल में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी हजूर मेहंदी जैदी, राकेश कुमार, दीपराज जैन, नफीस सिद्दीकी, विनय देवरा, बलकरन सिंह, शेरसिंह, हिमांशु सिंह, राज भास्कर एडवोकेट के सामने पर्चे दाखिल किए गए। नामांकन के दौरान जजी में भारी गहमागहमी रही। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बार हॉल पर पहुंचे और नामांकन दाखिल किए।


अध्यक्ष पद पर होगा सीधा मुकाबला
अध्यक्ष पद के लिए पांच बार के जिला बार अध्यक्ष रह चुके एसके बबली का सीधा मुकाबला पूर्व महासचिव नरदेव सिंह से होगा। महासचिव पद के लिए भी पहली बार जिला बार में प्रत्याशी बने कोमल सिंह, मनोज सेठी, तेज सिंह, संजय कुमार का मुकाबला होगा। अध्यक्ष, महासचिव व अन्य पदों के लिए प्रत्याशियों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर भी तीन प्रत्याशियों आशीष तोमर, विपुल कुमार, फुरकान अहमद ने त्रिकोणीय संघर्ष होगा। मतदान 14 फरवरी को होगा। कोषाध्यक्ष पद पर एकमात्र प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार एवं संयुक्त सचिव सांस्कृतिक पद पर एकमात्र पर प्रत्याशी शहबाज परवीन के होने के कारण इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed