फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   300 crore transactions affected due to strike

हड़ताल से 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sat, 18 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
300 crore transactions affected due to strike
बिजनौर। राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बैंकों की हड़ताल से करीब 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। हालांकि सरकारी व निजी बैंकों के एटीएम में रुपये होने से ज्यादातर उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी बैंक राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं पर ताले लटके रहे। बैंक कर्मचारियों ने पीएनबी व एसबीआई की मुख्य शाखाओं पर प्रदर्शन किया। पीएनबी शाखा पर आयोजित प्रदर्शन में यूनियन बिजनौर सर्किल के सहायक महासचिव सौरभ गुप्ता ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल से कर्मचारियों ने सरकार को अपना विरोध दर्ज कराया है। बैंकों का निजीकरण किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए। सरकारी बैंक उपभोक्ताओं के पैसे की सुरक्षा की गारंटी होते हैं। इसलिए ही आज भी उपभोक्ता सरकारी बैंकों पर ही सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी केवल सरकारी बैंक ही करते हैं। कोई भी निजी बैंक सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को नहीं दे रहा है। अगर सभी बैंक निजी क्षेत्र को सौंप दिए जाएंगे तो उपभोक्ताओं को मिलने वाली योजनाओं के लाभ पर भी असर पड़ेगा। संचालन जीएन त्रिपाठी ने किया। इस दौरान विकास, महेश, रंजन सिंह, दीपक चौधरी, सचिन, निकेश तिवारी आदि मौजूद रहे। एसबीआई शाखा पर भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वहीं एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन जिला सचिव मोहित कुमार, आलोक आर्य, संदीप कुमार, सुमिरन पाल, जितेंद्र सिंह, रामलाल, रजनीश कुमार, नेहा हरित, अंशिका, वेदप्रकाश, नीरज, संदीप सिंघल, गौरव भारद्वाज आदि ने भी विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed