{"_id":"664523c226f3e6e9450488d6","slug":"30-lakhs-of-municipality-drowned-in-the-dirt-of-mansarovar-pond-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-123734-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मानसरोवर तालाब की गंदगी में डूब गए पालिका के 30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मानसरोवर तालाब की गंदगी में डूब गए पालिका के 30 लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। नगर पालिका की ओर से मानसरोवर तालाब में 30 लाख रुपये खर्च किए गए। फिर भी तालाब में भरे पानी में गंदगी और मच्छरों की भरमार है। इससे संक्रमण रोग फैलने का अंदेशा बना हुआ है। तालाब में जमा पानी से बदबू फैल रही है।
मोहल्ला चौहानान स्थित बड़ौदा बैंक से नगीना चौराहा मार्ग पर मानसरोवर तालाब है। इसका निर्माण नगर पालिका की ओर से लगभग दो वर्ष पूर्व किया गया था। तालाब का निर्माण बरसात के पानी की निकासी के लिए कराया गया था। मगर, यह तालाब ना सिर्फ मोहल्लेवासियों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। वजह है तालाब के पास सड़क पर पानी का जमा होना।
व्यापारी सुक्खे और शुभम का कहना है कि सड़क पर पानी भरने से आमजन का गुजरना दूभर है। गंदगी, कीचड़ सड़क पर फैला हुआ है। आसपास के दुकानदारों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार नगर पालिका के ईओ से शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। मोहल्ला चौहानान, मोहल्ला महाजनान व मोहल्ला आंबेडकर नगर में गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन
पानी निकासी और जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। पालिका की ओर से तैयारी कर ली गई है। - मेघा गुप्ता, ईओ, नगर पालिका परिषद