फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   30 crore loan given to entrepreneurs in a month

एक महीने में उद्यमियों को दिया 30 करोड़ का लोन

Thu, 02 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
30 crore loan given to entrepreneurs in a month
एक महीने में उद्यमियों को दिया 30 करोड़ का लोन
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सुधारों की घोषणा के अनुसार जिले में बैंकों ने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। जिले में उद्यमियों को बैंकों ने एक ही महीने में 30 करोड़ से अधिक का लोन दिया है। अब भी बैंकों से उद्यमी संपर्क कर रहे हैं। फिलहाल ऐसे उद्यमियों को कर्ज दिया जा रहा है, जिन्होंने लोन लेकर काम शुरू किए हैं। उनके उद्योग चल निकलने पर वे काम को बढ़ाने के लिए और लोन लेने को बैंकों से संपर्क कर रहे हैं।
चीन की काट करने के लिए सरकार लोगों का रुझान उद्योगों की ओर बढ़ा रही है। लॉकडाउन के दौरान आर्थिक मजबूती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी। इसमें करीब तीन लाख करोड़ रुपये उद्योगों के विकास के लिए हैं। जो उद्योग लोन लेकर पहले से चल रहे हैं, उनके लिए फिर से लोन लेने की व्यवस्था की गई थी। ऐसे उद्यमी जिनका खाता खराब नहीं हुआ है, उनकी टोटल आउट स्टेंडिंग यानि लोन की बकाया राशि के 20 प्रतिशत के बराबर फिर से बैंक से लोन ले सकते हैं। इस योजना में उद्योग चला रहे उद्यमियों को आर्थिक सहायता मिलती है। योजना का एक ही महीने में जिले के उद्यमियों को बड़ी तादाद में फायदा हुआ है। 1447 उद्यमियों ने योजना के तहत 30.19 करोड़ का लोन लिया है। अब भी जो उद्यमी उद्योग लगाना चाहते हैं उन्हें लोन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कर रहे हैं पूरा सहयोग
अग्रणी जिला प्रबंधक जोगेंद्र कुमार ग्रोवर का कहना है कि पात्रता के आधार पर उद्यमियों को लोन दिया जा रहा है। जिनके खाते खराब नहीं हैं उन्हें बैंक पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed