{"_id":"68b9eef7c09b9eeb810b0ba7","slug":"30-buses-of-bijnor-depot-passed-through-the-barrage-bridge-bijnor-news-c-27-1-bij1027-159251-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर डिपो की 30 बसें बैराज पुल से गुजरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर डिपो की 30 बसें बैराज पुल से गुजरीं
Fri, 05 Sep 2025 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज के पुल से निकलती बस। संवाद
बिजनौर। बैराज पुल से बस और भारी वाहनों का आवागमन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन बिजनौर डिपो की 30 बसें बैराज पुल से निकलीं।
बिजनौर बैराज पुल के स्लैब में खराबी होने से आठ अगस्त को आवागमन रोक दिया गया था। स्लैब ठीक करने के बाद पुल से आवागमन शुरू हो गया है। मेरठ, दिल्ली, मुजफ्फरनगर जाने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली है। पुल से बस का संचालन शुरू होने से परिवहन निगम की आय भी बढ़ेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि अब यात्री डिपो से ही बस में बैठकर सीधे अपनी मंजिल तक पहुंच रहे हैं। पहले दिन इस मार्ग पर जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या कम रही।
अभी यात्री पुल पर संचालन शुरू होने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। जिसकी वजह से बृहस्पतिवार को मेरठ, दिल्ली जाने वाले यात्री बिजनौर डिपो पर कम नजर आए।