फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   3.79 lakhs withdrawn from fraudulent tax account

धोखाधड़ी कर खाते से 3.79 लाख रुपये निकाले

Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
3.79 lakhs withdrawn from fraudulent tax account
नगीना में स्टेट बैंक शाखा के बाहर हंगामा करते खातेदार। - फोटो : BIJNOR
धोखाधड़ी कर खाते से 3.79 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन

नगीना। भारतीय स्टेट बैंक की नगीना शाखा के एक खातेदार ने अपने बैंक खाते से 3 लाख 79 हजार रुपये व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाल लिए जाने का आरोप लगाते हुए शाखा प्रबंधक व पुलिस को तहरीर दी है। खातेदार के परिजनों ने बैंक के बाहर कुछ देर हंगामा भी किया।
नगर के सेवा वाली गांवड़ी निवासी धर्मपाल सिंह द्वारा भारतीय स्टेट बैंक की नगीना शाखा के प्रबंधक व पुलिस अधीक्षक बिजनौर को दिए शिकायती पत्र में कहा गया है कि उसने अपनी जमीन बेचकर तीन लाख 80 हजार रुपये स्टेट बैंक के अपने खाते में जमा कर रखे थे। 12 अप्रैल 2021 को उसने अपने खाते में दो लाख रुपये और जमा किए तथा एंट्री कराने पर पता लगा कि उसके खाते में कुल दो लाख 1381 रुपये शेष हैं। खाते में रकम कम देखकर वह भौचक्का रह गया। इस मामले में बैंक में जानकारी ली गई तो पता चला कि किसी व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करके उसके खाते से तीन लाख 79 हजार रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित खातेदार का कहना है कि उसके पास की पैड वाला पुराना मोबाइल फोन है जिस पर बैंक का मैसेज भी नहीं आता और न ही उसके पास एटीएम है। खातेदार के परिजनों ने मोहल्ले वासियों के साथ धोखाधड़ी से खाते से निकाली गई रकम को वापस दिलानें की मांग को लेकर बैंक की शाखा के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। शाखा प्रबंधक विजय कुमार का कहना है कि पीड़ित खातेदार के खाते पर जो मोबाइल नंबर अंकित है उसी मोबाइल नंबर से नेट बैंकिंग के द्वारा पैसा निकला है। उनका कहना है इस मामले में बैंक का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed