फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   28 candidates in fray

28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Tue, 08 May 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 08 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
28 candidates in fray
निर्विरोध चुने गए राजेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद के चुनाव में 17 दावेदारों ने नाम वापस ले लिया है। अब 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। तीन निर्वाचन क्षेत्रों के दावेदारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। जबकि दो निर्वाचन क्षेत्र में कोई प्रत्याशी न होने से पद रिक्त रह गए हैं।                   
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद के लिए 47 दावेदारों ने नामजदगी कराई थी। सोमवार को नाम वापसी थी। विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के 17 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। अफजलगढ़ से सुनीता देवी चुनाव मैदान में रह गई हैं। धामपुर से कमलेश देवी ने नाम वापस लिया है। शांति देवी चुनाव मैदान में रह गई हैं। किरतपुर से विनीत कुमार, नीलम व महेश के नाम वापस लेने के बाद नितिन मौर्य, कविता देवी व रावेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। कोतवाली से जितेंद्र कुमार ने नाम वापस लिया है। इसके बाद सिद्धार्थ कुमार व सुरपाल के बीच सीधा मुकाबला है। चांदपुर प्रथम से दिनेश कुमार अकेले प्रत्याशी हैं। चांदपुर द्वितीय में कोई नाम वापसी नहीं हुई है।    मनोज कुमार व प्रबोध कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा। 
विज्ञापन

नजीबाबाद से चित्रा, अशोक कुमार व सचिन कुमार द्वारा नाम वापस लिए जाने से संदीप कुमार व चंचललता के बीच मुकाबला है। नहटौर से पीतम सिंह व हेमवीर त्यागी द्वारा नाम वापस लेने से टीकम सिंह व चमन सिंह चुनाव मैदान में डंटे हैं। बूढ़नपुर  से कोई नाम वापस नहीं हुआ है। प्रेमपाल सिंह व सूरज सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है। मोहम्मदपुर देवमल से सोमदेव   सिंह, ओमप्रकाश व विनीश कुमार द्वारा नाम वापस लिए जाने से राजेंद्र सिंह अकेले चुनाव मैदान में रह गए हैं। व्यक्ति विशेष निर्वाचन क्षेत्र से मात्र निपेंद्र राठी ने नाम वापस लिया है। इसके बाद अवनीश कुमार, कमला, विजय कुमार वर्मा, सुभाष सिंह, सुधीर कुमार तथा डा.इंद्रपाल सिंह चनाव मैदान में जोर आजमाईश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वृत्तिक एक से सुधीर कुमार, राकेश कुमार, अभिषेक मलिक ने नाम वापस लिया है। रोहिताश सिंह का नामांकन पत्र तकनीकी आधार पर निरस्त किया जा चुका है। इस प्रकार ब्रजराज सिंह, भूपेंद्र कुमार, नरदेव सिंह, शूरवीर सिंह, जयवीर सिंह राठी, भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार और मुनिदेव शर्मा चुनाव मैदान में रह गए हैं। वृत्तिका दो निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। परंतु किसी ने किसी ने इसमे नामांकन नहीं किया था। वृत्तिका तीन निर्वाचन क्षेत्र पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां से सुभाष कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जो तकनीकी आधार पर निरस्त कर दिया गया था। अब वृत्तिका तीन निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए रिक्त हो गया है। अपर सांख्यिकी अधिकारी एवं निर्वाचन प्रभारी सहकारिता सत्यपाल सिंह के अनुसार दस मई को सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed