फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   27 more infected in the district, one dead

जिले में 27 और मिले संक्रमित, एक की मौत

Sun, 04 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
27 more infected in the district, one dead
जिले में 27 और मिले संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में 27 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 2394 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा मुरादाबाद टीएमयू में उपचाराधीन स्योहारा के एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। नए मरीजों को मिलाकर जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3142 हो गई है। 2819 मरीजों ने कोरोना को हराया जबकि 43 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन कुल केस 280 हैं।

सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार स्योहारा नगर निवासी लगभग 50 साल के एक व्यक्ति के 20 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आने पर चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी स्थित कोविड हॉस्पिटल के लिए रेफर किया था। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मुरादाबाद में मौत हो गई। सीएमओ के अनुसार नए मरीजों में बिजनौर के मोहल्ला जाटान, गांव महमूदपुर बुजुर्ग, महावतपुर बिल्लौच से दो-दो, गांव उदयपुर, टीचर्स कॉलोनी धामपुर, गांव बास्टा, नजीबाबाद इलाके के साहनपुर, गांव उमरपुर भनेड़ा, अस्करीपुर, बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान बी-12, शक्ति चौक, पीर की चुंग्गी गीता नगरी, आबिदनगर उर्फ धुंधली बिशनपुरा, स्योहारा के स्टेशन रोड इस्लामनगर, मोहल्ला पीर का बाजार, गूंगी सराय, गांव गैंडाजूड़, ग्राम दारानगर, खासपुरा, गांव स्वाहेड़ी, चांदपुर के मोहल्ला खैरू, गांव मंझौला बिल्लौच, गांव गंज, नगीना शहर से एक-एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed