{"_id":"67bcb78efbb180a4820e9434","slug":"263-farmers-owe-rs-140-crore-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-143780-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 263 किसानों पर 1.40 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 263 किसानों पर 1.40 करोड़ बकाया
Mon, 24 Feb 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
धामपुर। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों के अधिकारियों ने लक्ष्य के अनुरूप आवंटित लोन को जमा करने के प्रयास तेज कर रखे हैं।
गांव जैतरा स्थित सहकारी समिति के 263 सदस्यों पर 1.40 करोड़ बकाया है। सभी को नोटिस जारी कर लोन वसूलने के लिए कुर्की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोन जमा नहीं होने पर इनकी चल -अचल संपत्ति को नीलाम कर बकाया लोन को जमा कराया जाएगा।
समिति के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार चौहान ने बताया कि समिति द्वारा लोन को वसूलने के लिए अधिकारियों द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जैतरा समिति में कुल 29 गांव शामिल हैं। इनमें करीब 4700 किसान सदस्य हैं । 2225 किसानों ने वर्तमान सत्र में समिति द्वारा 10.33 करोड़ का फसली ऋण लोन ले रखा है। बताया मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक दर पर किसानों को उनकी मांग अनुरूप उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन ब्याज की कितनी कम दर होने के बाद भी किसान लोन को समय से जमा करने में रुचि नहीं ले रहे।