फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   250 gram stone removed from bladder through surgery

Bijnor News: सर्जरी कर मूत्राशय से निकाली 250 ग्राम की पथरी

Fri, 08 Mar 2024 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
250 gram stone removed from bladder through surgery
-मेडिकल अस्पताल में पहली बार सर्जरी कर निकाली इतनी बड़ी पथरी
विज्ञापन

-चिकित्सक बोले, मेडिकल अस्पताल में सफलता पूर्वक निकाली गई पथरी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में धीरे-धीरे स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है मेडिकल अस्पताल में सर्जरी कर मूत्राशय से 250 ग्राम की पथरी निकाली गई। पथरी निकलने के बाद मरीज की तबीयत में सुधार है।

मेडिकल काॅलेज के मीडिया प्रभारी डाॅ. विदित दीक्षित ने बताया कि मेडिकल अस्पताल में मूत्राशय की पथरी का सफल ऑपरेशन (सिस्टोलिथोटॉमी) किया गया। नजीबाबाद के गांव महामतपुर बिल्लोच निवासी 28 वर्षीय शेर सिंह को पिछले चार महीने से पेशाब करने में दिक्कत हो रही थी। साथ ही असहनीय पेट दर्द और पेशाब में जलन की शिकायत थी। चिकित्सकों ने जांच की तो मूत्राशय में 6.5×4.3×2 सेंटीमीटर की पथरी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद मरीज को डॉ. जगपाल सिंह व डॉ. दिनेश गोस्वामी सहायक आचार्य सर्जरी विभाग के अधीन भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर सर्जरी डॉ. जगपाल, वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. प्रक्षी, डॉ. मुकुल, एनेस्थेसियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. तुहिन वशिष्ठ, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीलम शर्मा की टीम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल में बड़े ऑपरेशन भी शुरू हो गए हैं। सफल ऑपरेशन करके मूत्राशय से करीब 250 ग्राम की पथरी निकाली गई है। सभी चिकित्सक मरीजों के बेहतर इलाज के लिए काम कर रहे हैं। - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed