फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   24-hour government kitchen for laborers and the needy

मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए 24 घंटे चल रही सरकारी रसोई

Tue, 12 May 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
24-hour government kitchen for laborers and the needy
मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए 24 घंटे चल रही सरकारी रसोई
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना/चांदपुर। बाहर से आने वाले मजदूरों व जरूरतमंदों के लिए प्रशासन 24 घंटे खाना उपलब्ध करा रहा है। मजदूरों के लिए खाना भेजते समय अफसर खुद मौके पर मौजूद रहते हैं। प्रशासन जगह जगह खुद जाकर लोगों को खाना उपलब्ध कराता है तो कई जगह मजदूर भी रसोई में आकर खाना खाते हैं।
लॉकडाउन के दौरान दूसरे जिलों में रहने वाले मजदूर जिले से होते हुए अपने घरों को जा रहे हैं। इसके अलावा जिले में भी रह रहे बाहर के कुछ मजदूर घर पर बेरोजगार बैठे हैं। ऐसे लोगों के लिए प्रशासन व सामाजिक लोग पूरी मदद कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों व नगर पालिकाओं में मजदूरों को खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। खाना बनने के बाद कई जगह प्रशासनिक अफसर खाने को खुद ही लेकर जाते हैँ। बिजनौर तहसील में हर रोज 200, नजीबाबाद में 150, चांदपुर में 250 व नगीना तहसील में 350 मजदूरों के लिए रोज खाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

ये है मैन्यू
मजदूरों को खाने में दाल, चावल, रोटी व एक सब्जी दी जाती है। खाने की कीमत 30 से 35 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। मजदूूूरों से कोई रुपया नहीं लिया जाता है। इसके अलावा अधिकारी निजी स्तर से भी मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाल, चावल पहली पसंद
शासन द्वारा जारी किए गए मेन्यू में पूरी सब्जी व दाल चावल दोनों को शामिल किया गया है। प्रशासन कभी पूरी सब्जी तो कभी दाल चावल मजदूरों के लिए बनवा रहा है। रात को मजदूरों के कहीं से आने पर उनके लिए चावल एकदम तैयार हो जाते हैं। मजदूर भी दाल चावल की मांग करते हैं। इसलिए रात में दाल चावल ज्यादा बनाए जाते हैं।

नहीं सोने दिया किसी को भूखा
एसडीएम सदर बृजेश कुमार का कहना है कि मजदूरों के लिए सरकारी रसोई हर समय खाना बना रही है। वह खुद जाकर खाने की गुणवत्ता को देखते हैं। मजदूरों को जल्द उपलब्ध कराया जाने वाला खाना ही बनवाया जा रहा है। जिले में अब तक किसी को भी प्रशासन ने भूखा नहीं सोने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed