फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   24 employees not found in offices, answer sought

Bijnor News: दफ्तरों में नहीं मिलें 24 कर्मचारी, जवाब तलब

Tue, 20 Jun 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 20 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
24 employees not found in offices, answer sought
नहटौर में चैकिंग के दौरान रजिस्टर चेक करते एडीएम अर​विंद कुमार।
- बोले डीएम - कार्यालयों में समय से उपस्थित होकर अधिकारी करें जनसुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश अपर जिलाधिकारी प्रशासन और वित्त एवं राजस्व ने कार्यालयों औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 24 अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सभी अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जवाब तलब करने के संबंधित कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह ने उप जिलाधिकारी/तहसीलदार तहसील बिजनौर के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एसडीएम सदर मोहित कुमार एवं तहसीलदार अनुराग सिंह उपस्थित पाए गए। बताया कि न्यायालय उप जिलाधिकारी बिजनौर में चार कर्मचारी तैनात हैं। निरीक्षण के समय राजेन्द्र सिंह पेशकार उपस्थित मिले। राजेश वर्मा अहलमद (फौजदारी), बबीता देवी अहलमद (माल) एवं कंचन वर्मा आशुलिपिक अनुपस्थित पाई गई। नजारत अनुभाग में 8 कर्मचारियों के सापेक्ष निरीक्षण के दौरान गोपाल शरण अनुसेवक एवं सन्तोष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने राजस्व अनुभाग में 9 कर्मचारियों के सापेक्ष निरीक्षण के समय तनवीर अहमद लेखपाल, प्रणय राय संविदा कर्मचारी, संजीव कुमार एवं मौहम्मद फरजान अनुपस्थित पाये। जबकि पूर्ति अनुभाग में 3 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें से उपस्थिति पंजिका में मौहम्मद हुसैन पूर्ति लिपिक मुख्यालय से संबद्ध होना अंकित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अधिकारी व कर्मचारी मिले अनुपस्थित

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने सोमवार नहटौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आशीष आर्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थिति पंजिका के आधार पर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। जिसमें 6 स्वास्थ्य कर्मचारी डॉ. आमिर इस्लाम मेडिकल ऑफिसर (आरबीएसके), दीपक चौहान फार्मेसिस्ट, कृपाल सिंह एनएमए, दीपमाला शर्मा सीनियर लिपिक, अमित चौहान एलटी कोविड, योगेंद्र कुमार आपरेटर अनुपस्थित मिले। एक कर्मचारी मेडिकल अवकाश पर मिला। एडीएम वित्त द्वारा ब्लॉक कार्यालय पर का भी निरीक्षण किया गया। पांच कर्मचारी जिनकी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर थे, लेकिन कार्यालय पर उपस्थित नहीं मिले। एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed