फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   22 quintal sugarcane stolen from Bhaguta sugarcane purchasing center

भगौता गन्ना क्रय केंद्र से 22 क्विंटल गन्ना चोरी

Mon, 25 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
22 quintal sugarcane stolen from Bhaguta sugarcane purchasing center
भगौता गन्ना क्रय केंद्र से 22 क्विंटल गन्ना चोरी
विज्ञापन

हरेवली। अफजलगढ़ शुगर मिल द्वारा संचालित भगौता के गन्ना केंद्र से चोरों ने रविवार रात करीब 22 क्विंटल गन्ना चोरी कर लिया। जानकारी पर पहुंचे मिल कर्मचारियों व किसानों ने आसपास के जंगल में तलाश किया। तो गन्ना क्रय केंद्र के पास खेत में पड़ा मिला।

भगौता गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात छत्रपाल सिंह ने बताया कि रविवार रात्रि 11:00 बजे क्रय केंद्र पर आहट हो रही थी। लेकिन गुलदार के भय की वजह से उठकर देखा नहीं। सुबह देखा तो क्रय केंद्र से लगभग 22 क्विंटल गन्ना चोरी हो गया है। गन्ना चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचे मिल केन मैनेजर शिव स्वरूप सिंह व किसानों ने आसपास के जंगल में गन्ने की तलाश की। क्रय केंद्र के पास के गांव के किसान के खेत में गन्ना मिल गया। जिससे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। मिल के कर्मचारी छत्रपाल सिंह ने गांव के चार युवकों पर गन्ना चोरी करने का आरोप लगाया है। जिस पर क्रय केंद्र पर मौजूद दर्जनों किसानों व मिल कर्मचारियों चारों युवकों को बुलाया गया। जिस पर चारों युवकों ने गन्ना चोरी करना स्वीकार किया। केन मैनेजर शिव स्वरूप सिंह ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed