फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आकाशवाणी ने आयोजित किया कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आकाशवाणी ने आयोजित किया कार्यक्रम

Fri, 08 Mar 2019 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आकाशवाणी ने आयोजित किया कार्यक्रम
नजीबाबाद केंद्र में महिला कर्मचारी सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र के डीडीजीई ने केंद्र की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र के उप महानिदेशक अभियांत्रिकी राजेश कुमार ने केंद्र पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मृति चिन्ह प्रदान किए। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिशासी मंजुला नेगी, कार्यक्रम अधिशासी अंजलि कुमारी, शहाना परवीन, इंद्रा शर्मा, आशा शर्मा और फिरोजा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डीओ आदित्य कुमार, वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नौटियाल, विवेक गोयल की उपस्थिति में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में उप महानिदेशक अभियांत्रिकी राजेश कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने केंद्र की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।


अधिकारों के प्रति जागरूक रहीं महिलाएं
नजीबाबाद। समाजसेवी महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कृष्ण कांता गोयल के आवास पर आयोजित संगोष्ठी में महिलाओं से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, स्वावलंबी बनने और समाज से कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत रहने की सलाह दी। सुमन वर्मा ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने आप को सबल साबित किया है। उन्होंने महिलाओं से शोषण के प्रति आवाज बुलंद रखनी की सलाह दी। सुमन वर्मा की अध्यक्षता और कृष्णकांत गोयल के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में मंजू वर्मा, अनुराधा अग्रवाल, बिंदू शर्मा, रेखा गोयल, आशा अग्रवाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed