फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छोटे बड़े दलों के साथ बने महागठबंधन : आजम खां

छोटे बड़े दलों के साथ बने महागठबंधन : आजम खां

Sun, 24 Feb 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
छोटे बड़े दलों के साथ बने महागठबंधन : आजम  खां
छोटे-बड़े दलों के साथ बने महागठबंधन : आजम खां
विज्ञापन

किरतपुर। सपा नेता आजम खां ने कहा महागठबंधन बनाने के लिए फासिस्ट ताकतों को छोड़कर छोटे बड़े सभी सियासी दलों को इसमें शामिल किया जाए। इससे सत्ता में बैठी फासिस्ट ताकत को हराने के लिए एक-एक वोट एक साथ हो सके। उन्होंने पुलवामा हमले की निंदा की कहा कि शहादत देने वाले सैनिकों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। कहा कि कुछ लोग पुलवामा हमले की आड़ में गरीब व कमजोर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।
शनिवार को वरिष्ठ सपा नेता, मशावरती काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष आजम खां ने मोहल्ला छज्जुपुरा में आयोजित मशावरती काउंसिल आफ इंडिया की बैठक को संबोधित किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह यहां सोए हुए लोगों को जगाने आए हैं और जो जागना नही चाहते उनका कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने प्रदेश में हुए गठबंधन पर कहा कि गठबंधन को महागठबंधन बनाने की जरूरत है। सत्ता पर काबिज फासिस्ट ताकत को रोकना है तो देश में फिरकापरस्त ताकतों को छोड़कर शेष सभी छोटे बड़े सियासी दलों को एक साथ लाकर महागठबंधन में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलवामा में शहादत देने वाले सीआरपीएफ के जवानों के लिए कहा शहादत देने वाले सैनिकों को पूरा देश शहीद कह रहा है। लेकिन उन्हें शहीद का दर्जा नहीं देती है सरकार। उन्होंने शहीदों को सरकार से शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की। उन्होंने जवानों को विमान से भेजने के आदेश पर कहा कि सरकार पहले कहां थी। यह आदेश पहले दिया होता तो 40 जवान शहीद न होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद अली खां, मौअज्जम खां, मलिक खां, शमशुद्दीन मकरानी, नसीम अर्शी, जावेद खां, सरवर मोइज खां, नवेद खां, आबिद खां, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed